दिल्ली पुलिस साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की किशनगढ़ थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. उस पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह स्पाई कैमरे के जरिए महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था. तभी महिला ने उसे देख लिया और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
दिल्ली पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान 31 साल के मोहित प्रियदर्शी के रूप हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा के सिविल लाइंस का रहने वाला है. आरोपी एक प्राइवेट एयरलाइंस में पायलट के तौर पर काम करता है. पुलिस ने उसके पास से लाइटर के आकार का छुपा हुआ स्पाई कैमरा भी बरामद किया है. आरोप है कि उसी से वह महिला का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था.
