August 11, 2026 | 3 : 30 AM

राज्य न्यूज़

बाढ़ में फंसे बछड़े की बचाई जान, प्लास्टिक में लपेटकर कंधे पर उठाकर ले गया शख्स

by | Aug 31, 2025 | न्यूज़

जम्मू बाढ़ की चपेट में है. बाढ़ के कारण यहां लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. इसी बीच जम्मू में एक शख्स ने बाढ़ के बीच फंसे एक बछड़े की जान बचाई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है. वीडियो में शख्स को बछड़े की जान बचाते हुए देखा जा सकता है.

शख्स ने ठंड से कांपते हुए एक बछड़े को प्लास्टिक में लपेटकर पीठ पर लादा और लेकर चला गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो को नरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिर उसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बछड़े को बचाने वाले शख्स के साहस और बहादुरी खूब तारीफ की जा रही है. यह वीडियो 28 अगस्त, 2025 को शेयर किया गया था. अब तक इसे 40,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक इंस्टाग्राम यूजर ने शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि यह काम शख्स के साहस और करुणा को दर्शाता है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म