पलामू वासियों को जल्द मिलने वाली है बहुत बड़ी खुशखबरी|झारखंड के पलामू में जल्द बनेगा राज्य का पहला टाइगर सफारी पार्क|दरअसल इसके निर्माण को लेकर सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है|जानकारी के अनुसार, पलामू टाइगर रिजर्व के बरवाडीह पश्चिमी वन प्रक्षेत्र इलाके में टाइगर सफारी की शुरुआत होगी| बिहार के राजगीर जू सफारी की तर्ज पर ही झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व के एरिया से बाहर करीब 300 हेक्टेयर में बरवाडीह-मंडल रोड के पुटुआगढ़ जंगल में सफारी बनाने का प्रस्ताव रखा गया है|
इस पर पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना ने कहा कि पीटीआर से बाहर के इलाके में टाइगर सफारी के निर्माण को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है| वहीं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि पीटीआर इलाके में अधिक से अधिक पर्यटकों की संख्या बढ़े| इसके लिए सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने का काम जारी है|

