राज्य न्यूज़

पटना में मुजफ्फरपुर की बेटी की निर्मम हत्या, इंसानियत हुई शर्मसार

by | May 16, 2025 | पटना, बिहार, बिहार क्राइम

इंसानियत इतनी शर्मसार हो जाएगी कोई सोच नहीं सकता|दरअसल एक मामला राजधानी पटना से आई है जहां मुजफ्फरपुर की बेटी संजना सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई|बता दें कि संजना एक ट्रेनी दारोगा की बहन थी । हाल ही में उसने सीजीएल की परीक्षा पास की थी। बता दें कि चाकू और गैस सिलेंडर के पाइप से वारदात को अंजाम दिया गया| एसके पुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में हुई गुरुवार रात 10 बजे वारदात का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। संजना आनंदपुर में किराये के मकान में रहती थी। उसका भाई सौरभ सिंह बिहार पुलिस में ट्रेनी दरोगा है।

सौरभ ने बताया कि उनकी बहन पर पहले चाकू से कई वार किए गए। उसके बाद किचन में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर को कमरे में लाकर उसका पाइप संजना के मुंह में डालकर आग लगा दी गई। उसका जला शव उसके बिसतर पर पड़ा था। भाई सौरभ कुमार के अनुसार कमरे में गैस सिलेंडर का पाइप खुला था। पलंग एवं सामान भी जले मिले। आस-पड़ोस वालों को कमरे में आग की पता नहीं चला|

एसके पुरी थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलु पर इस घटना की छानबीन कर रही है। एसके पुरी पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर एफएसएल की टीम को बुलाया। इसके बाद एफएसएल की टीम ने जरुरी सबूत इकट्ठा किया। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। पुलिस टीम घटनाथल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, जिससे यह पता चल सके कि आखिरी बार संजना की मुलाकात किससे हुई थी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म