बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है. अब बिहार से उत्तर प्रदेश के अयोध्या आना-जाना आसान होने वाला है. क्योंकि बिहार से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू किए जाने की योजना बनाई गई है. बिहार के लोगों को बहुत जल्द दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलेगी. इन्हीं में एक अयोध्या के लिए चलेगी. वहीं दूसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूर्णिया से पटना के दानापुर के बीच चलाई जाएगी.
अयोध्या और दानापुर के लिए दोनों नई वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों का ऑफिशियल टाइम टेबल भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. पटना से अयोध्या के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या धाम होते हुए अयोध्या कैंट स्टेशन तक पहुंची.

