दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ड्रग पेडलर्स के कब्जे से 1 किलो 12 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है.
जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भलस्वा डेयरी के कलंदर कॉलोनी सर्विस रोड से 23 साल की एक महिला अफसाना को पकड़ा. तलाशी में उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन मिली. उसी दिन उसके खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया.