August 11, 2026 | 11 : 10 AM

राज्य न्यूज़

तलाक के बाद तो छोड़ दो’… शराबी पति ने पत्नी की नाक काटी

by | Jun 27, 2025 | न्यूज़

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला को उसके ही पति ने बेरहमी से घायल कर दिया. 30 साल की भारती पर उसके पति ओमप्रकाश ने गुरुवार देर रात करीब एक बजे घर में घुसकर हमला किया और धारदार चाकू से उसकी नाक काट दी. जब भारती खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी, तो बेटी ने तुरंत मां को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर जान बचाई. डॉक्टरों का कहना है कि भारती का इलाज चल रहा है, लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी.

घटना के बाद भारती की बेटी शिखा का आरोप है कि उसके पिता ओमप्रकाश अक्सर शराब पीकर घर आते हैं और मारपीट करते हैं. वह मां और बेटी पर नौकरी करने और पैसे लाकर देने का दबाव बनाते हैं. खुद कोई खर्च नहीं उठाते, उल्टा जो भी थोड़ा-बहुत कमाते हैं, वह भी छीन लेते हैं. शिखा ने बताया कि इन सब वजहों से उनकी मां ने एक साल पहले ओमप्रकाश से तलाक ले लिया था. लेकिन इसके बावजूद ओमप्रकाश पीछा नहीं छोड़ रहा है. वह बार-बार घर आता है और परेशान करता है. शिखा का कहना है कि मेरी मम्मी को मेरे जल्लाद पापा से बचा लो. वो हमें जान से मार डालेंगे.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म