यूपी के चंदौली में एक मई को हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोपाल सिंह को STF और खेरागढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। 25,000 रुपये के इनामी इस आरोपी के पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गोपाल सिंह पर चंदौली के राजकुमार यादव की हत्या का आरोप है, जिसे फरार होने से पहले ही दबोच लिया गया। पुलिस अब हत्या से जुड़ी अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
#SamacharPlusOTT #upnews #uttarpradesh
