August 12, 2026 | 9 : 28 PM

राज्य न्यूज़

कानपुर में बसने जा रहा है नया हाईटेक शहर ‘ग्रेटर कानपुर’, 37 हजार करोड़ की लागत से बदलेगी तस्वीर

by | Jun 26, 2025 | न्यूज़

उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और अत्याधुनिक शहर मिलने वाला है। ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर अब ‘ग्रेटर कानपुर’ का विकास किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिल चुकी है। परियोजना पर करीब 37 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे कानपुर का चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा।

इस नए शहर की ज़िम्मेदारी कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) को सौंपी गई है, जो इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस एक इंडस्ट्रियल और रिहायशी हब के रूप में विकसित करेगा। योजना के तहत चार इंडस्ट्रियल ज़ोन विकसित किए जाएंगे, जिनका निर्माण एक ही क्षेत्र में किया जाएगा।

भूमि अधिग्रहण और योजना पर काम शुरू

केडीए की टीम ने भीमसेन क्षेत्र में प्रस्तावित ज़मीन का निरीक्षण कर ज़रूरी आकलन शुरू कर दिया है। नक्शों के आधार पर ज़मीन की उपलब्धता, आवश्यकताओं और आसपास के गांवों की स्थिति का अध्ययन किया गया। भूमि अधिग्रहण की संभावित लागत का भी अनुमान लगाया गया है।

निरीक्षण करने वाली टीम में केडीए के उपाध्यक्ष मदन सिंह गबरायल, सचिव अभय पांडेय, मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार और अधिशासी अभियंता अमनदीप तिवारी शामिल रहे।

रिंग रोड के पास होगा विकास

‘ग्रेटर कानपुर’ को मंधना से भौंती के बीच रिंग रोड के आसपास विकसित किया जाएगा। इस इलाके को चिन्हित कर योजना बनाई जा रही है ताकि चारों औद्योगिक क्षेत्रों को एक साथ जोड़ा जा सके। प्रस्तावित चार प्रमुख परियोजनाएं आने वाले समय में सार्वजनिक की जाएंगी।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद कानपुर न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन सकता है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म