Pakistan Cricket Team: वैसे तो हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान क्रिकेट में बीते कुछ साल अच्छे नहीं रहे| लगातार ICC टूर्नामेंट में पाक क्रिकेट का फिसड्डी खेल फैंस को निराश करने की कई वजह देता जा रहा है|कुछ दिनों पहले ही PCB ने टीम के सीमित ओवरों के फॉर्मेट के लिए माइक हेसन को टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया था| बता दें कि बाबर और रिजवान के खराब प्रदर्शन के कारण इस साल अप्रैल में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया था| चैंपियंस ट्रॉफी में बतौर मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी जिसके बाद टीम की खूब थू-थू भी हुई थी और टीम के सीनियर्स पर इसकी गाज भी गिरी थी|अब पीसीबी से जुड़े एक सूत्र के हवाले से न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया कि इस हफ्ते सेलेक्टर्स से बातचीत में हसन ने बाबर और रिजवान को खिलाने की तरफदारी की है|
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘माइक हेसन ने चयनकर्ताओं से कहा कि उन्हें लगता है कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अपने अनुभव के साथ टीम को अभी भी बहुत कुछ दे सकते हैं| वह T20 में उनके भविष्य पर फैसला लेने से पहले उन्हें एक और मौका देना चाहते हैं|’ सूत्र ने बताया कि सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने भविष्य की T20 योजनाओं में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को शामिल करने की समझदारी पर संदेह व्यक्त किया था| हालांकि माइक हसन चाहते हैं कि दोनों दिग्गज इस प्रारूप में खेले|

