पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में समोसा न लाने पर पत्नी का पति से विवाद हो गया। विवाहिता ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया। आरोप है कि मायके वालों ने घर में घुसकर उसके पति, ससुर से गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। पंचायत में भी पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई की गई। गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर निवासी विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विजय कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसने अपने पुत्र शिवम की शादी 22 मई को सेहरामऊ उत्तरी थाना के एक गांव से की थी। 30 अगस्त को उसकी पुत्रवधू ने अपने पति शिवम से समोसे मंगवाए। शिवम समोसा लाना भूल गया, जिससे पुत्रवधू गुस्सा हो गई और उसने खाना नहीं खाया।

