शुक्रवार की सुबह लखनऊ की प्रसिद्ध बाजपेई कचौड़ी वाले की दुकान पर हमेशा की तरह भीड़ लगी थी. भोजन प्रेमियों का जमावड़ा था. कुछ के हाथ में कचौड़ी थी, कुछ के मुंह में और कुछ इस स्वाद को लेने के इंतजार में काउंटर पर थे. तभी 10 लोग वहां पहुंचे और पूरा माहौल अचानक बदल गया. ये 10 लोग दुकान पर छापेमारी के लिए पहुंचे थे. ये जीएसटी विभाग के अधिकारी थे.
GST विभाग की टीम ने जब अचानक छापा मारा तो इलाके में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान दुकान पर मौजूद ग्राहक और स्टाफ में अफरातफरी मच गई. वहां पूड़ी खाने पहुंचे लोग असहज हो गए.
