राज्य न्यूज़

मृतक के परिजनों को बाबा बागेश्वर ने सौंपा एक दिन का चढ़ावा

by | Jul 26, 2025 | Shorts

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम हादसे में मारे गए श्रद्धालु के परिवार से किया गया वादा निभाया है। वादे के मुताबिक, 7 लाख 68 हजार 840 रुपये की चढ़ोत्तरी राशि मृतक के परिजनों को सौंपी गई है। दरअसल, गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के श्यामलाल कौशल की मृत्यु हो गई थी। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को उस दिन की चढ़ोत्तरी की राशि सहायता के रूप में देने का वादा किया था। वादे के मुताबिक, 7 लाख 68 हजार 840 रुपये की चढ़ोत्तरी राशि मृतक श्यामलाल कौशल की पत्नी निर्मलादेवी सहित परिजनों को उनके गांव में ग्रामीणों की उपस्थिति में सौंपी गई।

#SamacharPlusOTT #dhirendrakrishnashastri #bageshwardhamsarkar

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म