August 12, 2026 | 11 : 06 PM

राज्य न्यूज़

बिहार की छात्रा का पाकिस्तानी युवक से प्यार, देश छोड़ने की जताई थी इच्छा

by | Sep 9, 2025 | न्यूज़

प्रयागराज: महाबोधि एक्सप्रेस से बरामद हुई बिहार की एक छात्रा ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। छात्रा ने बताया कि वह पाकिस्तान जाना चाहती थी क्योंकि उसे ‘भारत पसंद नहीं है’। पूछताछ के दौरान सामने आया कि छात्रा की सोशल मीडिया के ज़रिए एक पाकिस्तानी युवक से जान-पहचान हुई थी और वह उसी के प्रभाव में देश छोड़ने का मन बना चुकी थी।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने छात्रा से लंबी पूछताछ की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रयागराज और वाराणसी की आईबी टीमें सक्रिय हो गई हैं। छात्रा को बाल कल्याण समिति (CWC) और चाइल्ड लाइन की निगरानी में रखा गया है।

आईबी सूत्रों के अनुसार, छात्रा का मानसिक और सामाजिक रूप से पाकिस्तानी युवक द्वारा गहरा प्रभाव डाला गया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह युवक से विवाह करना चाहती थी और इसी कारण भारत छोड़ने की योजना बना रही थी।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां छात्रा के डिजिटल माध्यमों की गहन जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे मामले में किसी प्रकार की असामाजिक या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का संकेत तो नहीं है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म