अलीगढ़ में शुक्रवार को एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
महिला के शव को तत्काल अतरौली सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनाा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

